नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' कमेंट,भड़का फिल्म जगत, AICWA ने कहा- सस्ती पब्लिसिटी बंद करें

तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन पर 'ईवल डेड' कहकर कमेंट किया है। तनुश्री के इस कमेंट की हर कोई आलोचना कर रहा है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर के निधन पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे बेहद संवेदनशील, गैर-जिम्मेदाराना और "सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया" करार दिया है।
Tanushree Dutta reacts on... Actor Nana Patekar demise at the age of 75… She said : "I had my entire day planned out. I wanted to do all these lives and post content and now I'm worried that in the evening, that's all the media is going to be interested in is Evil Dead" https://t.co/EBESDDnQ6k
— Sagar_H (@SagarH62) October 8, 2026
क्या है पूरा मामला?
गुरुवार तड़के गोवा स्थित अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया। डॉक्टरों के 45 मिनट के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध थी। इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो संदेश साझा किया।
वीडियो में तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि आज उनका काम का दिन है और वे लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम के लिए रवाना हो रही हैं। वीडियो के दौरान उन्होंने 'इविल डेड' शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि वे शाम तक समझेंगी कि इस पर क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए। वीडियो के अंत में उन्होंने औपचारिक संवेदना व्यक्त करते हुए बात अधूरी छोड़ दी।
A post shared by All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial)
AICWA ने जारी किया कड़ा बयान
तनुश्री के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने एक अधिकारिक बयान जारी कर तनुश्री के बयान की तीखी भर्त्सना की।
उन्होंनेकहा, किसी व्यक्ति के निधन के बाद इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना मूलभूत मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है। आज तक भारतीय सिनेमा इतिहास में किसी के जाने पर ऐसी टिप्पणी नहीं की गई। आपको अपनी ज़ुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए था।
असोसिएशन ने अपने बयान में आगे कहा कि जब पूरा देश एक महान कलाकार को खोने का शोक मना रहा है, उस समय अपने निजी कार्यक्रमों का बखान करना एक संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
ALSO READ: नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली, दोस्ती का सुनाया अनसुना किस्सा
देश सेवा और समाज कल्याण में योगदान को किया याद
AICWA ने नाना पाटेकर के कलात्मक योगदान के साथ-साथ उनके सामाजिक कार्यों को भी रेखांकित किया। संघ ने याद दिलाया कि नाना पाटेकर पद्मश्री से सम्मानित कलाकार थे, जिन्होंने नाम फाउंडेशन के ज़रिए महाराष्ट्र के संकटग्रस्त किसानों और उनके परिवारों की ऐतिहासिक मदद की। इसके अलावा कारगिल युद्ध के दौरान देश सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
तनुश्री-नाना का पुराना विवाद
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, जब तनुश्री ने 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना ने भारत में #MeToo आंदोलन को जन्म दिया था। 2019 में पुलिस ने सबूतों की कभी का हवाला देते हुए केस की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)