CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

Oct 05, 2026 - 11:05
0 0
CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

Aam Aadmi Party's protest against Election Commissioner Gyanesh Kumar

राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं समेत सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। भारद्वाज सड़क ने एक्स पोस्ट में अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, देखिए, दिल्ली पुलिस किस प्रकार बर्बरता करती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं समेत सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

भारद्वाज सड़क ने एक्स पोस्ट में अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, देखिए, दिल्ली पुलिस किस प्रकार बर्बरता करती है। दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरासत के दौरान सौरभ भारद्वाज सड़क पर लेटे हुए हैं, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान आप के कम से कम 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

ALSO READ: CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा याचिका पर सुनवाई, लगा एकतरफा फैसलों का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया था।

ALSO READ: मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, SIR रद्द करने की मांग

आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें उल्टा लटका दिया ताकि कैमरों में उनका चेहरा न आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ये हवा में मेरे जूते हैं। आज इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने मुझे उल्टा कर दिया ताकि कैमरों में मेरा चेहरा कैद न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User