Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

Oct 05, 2026 - 11:05
0 0
Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

top news 5 october

Top News 5 October : सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। जीएसटी में हो सकता है बड़ा बदलाव। नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण। अविनाश मिश्रा ने खतरों के खिलाड़ी 15 का खिताब जीता। 5 अक्टूबर की बड़ी खबरें :

 

सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुकदमे की सुनवाई होनी है। ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और उनके कथित तौर पर अकेले लिए गए फैसलों को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर होगी सुनवाई।

 

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव

GST परिषद की 7 अक्टूबर को अहम बैठक होने वाली है, जिसमें GST 2.0 में बड़ा किया जा सकता है। जीएसटी परिषद के सामने केंद्रीय जीएसटी कानून की धारा 69 में बदलाव का प्रस्ताव है। प्रस्ताव पास होने के बाद किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए अदालत की मंजूरी जरूरी होगी। ALSO READ: GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

 

नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के पास सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को बिना नंबर प्लेट वाली प्राइवेट गाड़ी में उठा लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

 

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

असम मंत्रिमंडल ने राज्य के सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिए पुलिस और संबद्ध बलों में नौकरियों में 12 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी। राज्यहित में वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने और अन्य विकासात्मक प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई है। ALSO READ: असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

 

अविनाश मिश्रा ने जीता खतरों के खिलाड़ी 15

अभिनेता अविनाश मिश्रा शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता घोषित किए गए हैं। उन्होंने फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराया। अविनाश को एक ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये का इनाम, यूरोप की ट्रिप और एक नई कार भी मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User